संयुक्त राष्ट्र की ओर से ग़ज़्ज़ा में भुखमरी की चेतावनी जारी होने के बाद साइप्रस से पहला जहाज 200 टन सहायता के साथ यात्रा पर रवाना हुआ। इस से पहले मिस्र और ग़ज़्ज़ा के बीच एकमात्र भूमि क्रॉसिंग रफह के रास्ते से कुछ ट्रक सहायता आपूर्ति के साथ ग़ज़्ज़ा जाते रहे हैं, लेकिन 2.3 मिलियन फिलिस्तीनियों के लिए यह सहायता बेहद कम और नाम मात्र को है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि सहायता वितरण में सुधार नहीं हुआ, तो ग़ज़्ज़ा की एक बड़ी आबादी भूख से मर सकती है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि है 25 लाख की आबादी वाले ग़ज़्ज़ा की एक चौथाई आबादी पर भूख का संकट है जो उन्हें काल के गाल में धकेल सकता है।
14 मार्च 2024 - 10:22
समाचार कोड: 1444365
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि सहायता वितरण में सुधार नहीं हुआ, तो ग़ज़्ज़ा की एक बड़ी आबादी भूख से मर सकती है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि है 25 लाख की आबादी वाले ग़ज़्ज़ा की एक चौथाई आबादी पर भूख का संकट है जो उन्हें काल के गाल में धकेल सकता है।